logo

जिले में तीस हजार घरों में फहराया जाएगा तिरंगा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जनपद के तीस हजार घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए प्रत्येक वार्ड सदस्य को हर घर में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी गयी है।


भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने पत्रकारों से वार्ता करते है बताया कि जनपद के आठ मंडलों में 9 अगस्त से 11 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। जिसमे उस क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा जनपद के तीस हजार घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराए जाएंगे। जिसमे जिले के जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्येक घरों में निःशुल्क तिरंगा लगाएगी।

पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। जिसमे स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। जिसमे जनपद के सभी लोगों से शत प्रतिशत भागीदारी का आह्वान करते है। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि हर घर तिरंगा फहराने के किये अभी जनपद वासियों से इस अभियान को एक महोत्सव के रूप में मनाने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुबोध लाल साह, सुरेश काण्डपाल, ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू, हेमा बिष्ट, पुष्पा देवी, प्रकाश लाल साह,रघुवीर दफौटी, रतन रामनानी, मनोज ओली सुंदर देव, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp