logo

पूजा के दौरान मकान पर गिरा पेड़, छह महिलाएं घायल,पांच की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

पूजा के दौरान मकान पर गिरा पेड़, छह महिलाएं घायल,पांच की हालत गंभीर

बागेश्वर। ग्राम पंचायत बनैगांव के उपराड़ा गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पूजा-अनुष्ठान के दौरान एक आवासीय मकान पर पेड़ गिरने से घर के भीतर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में छह महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला स्थापना दिवस पर वन विभाग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जानकारी के अनुसार बंशीधर कांडपाल के घर में पूजा-अनुष्ठान चल रहा था। इसी दौरान बारिश शुरू होने पर लोग घर के अंदर बैठे हुए थे। तभी अचानक एक पेड़ मकान पर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोग घायल हो गए।

घायलों में दीपा देवी (39) पत्नी भास्कर पांडेय, प्रेमा देवी (50) पत्नी रमेश चंद्र, हंसी देवी (55) पत्नी पूरन चंद्र, तुलसी देवी (48) पत्नी बंशीधर, मीना देवी (36) पत्नी गोविंद बल्लभ तथा लीला देवी (50) पत्नी दिनेश चंद्र शामिल हैं। इनमें पांच महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पवन खेड़ा के खिलाफ दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय ने दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

घायलों को तत्काल उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान कुंती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता बोरा तथा सामाजिक कार्यकर्ता सूरज कुमार ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा भगवती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

ग्राम प्रधान ने प्रशासन से घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने तथा प्रभावित परिवार को राहत प्रदान करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp