logo

अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन,जिलाधिकारी ने यात्रा को दिखाई हरी झंडी।

खबर शेयर करें -

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत बागेश्वर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सहकारिता विभाग के तत्वाधान में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा विकास भवन से प्रारंभ होकर तहसील रोड, एसबीआई तिराहा, स्टेशन रोड़ होते हुए कोतवाली पर समाप्त हुई।

जिलाधिकारी रीना जोशी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा के साथ एकता का परिचय दें। शहीदों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। उसको बरकरार रखने के लिए हम अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं। हमें अपने वीर सपूतों द्वारा किए गए त्याग को नहीं भूलना चाहिए। सभी को मिलकर एक पर्व के तरह अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से आह्वान किया वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और पूरे विश्व के सामने अखंड भारत का उदाहरण पेश करें। तिरंगा यात्रा विकास भवन से शुरू होकर शहर के कई हिस्सों से निकली, जिसके कारण पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगता दिखाई दिया। बच्चों के भारत माता जय, इंकलाब जिंदाबाद, आन तिरंगा-हर घर की पहचान तिरंगा, भारत की है शान तिरंगा-भारत की पहचान है तिरंगा, हर घर में तिरंगा लहराएं-आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं, देश का मान बढाएंगे-घर-घर तिरंगा फहरायंगे आदि नारों से सारा शहर गूंज उठा। इस मौके पर सीडीओ संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, सीनियर सीटिजन दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, अपर जिला सहायक प्रबंधक सुरेश चंद्र लोहनी, एनसीसी कैडेट आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp