logo

देहरादून में एक मकान ढहने से आठ दिन के बच्चे सहित तीन की हुई मौत

खबर शेयर करें -

देहरादून में भारी बारिश एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। बारिश से एक मकान ढह गया और तीन लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। मृतकों में आठ दिन का बच्चा भी शामिल है। तीनों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

देहरादून के राजपुर क्षेत्र काठ बस्ती में देर रात हुई बारिश से काठ बंगला बस्‍ती में घर ढह गया। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान और जिलाधिकारी सोनिका भी घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे बच्चे सहित दो महिलाओं के शव बाहर निकाले। डीएम सोनिका ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीनों शवों का पोस्‍टमॉर्टम करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp