logo

टैंपो ट्रेवलर चालक को 19 लोगो को गाड़ी में बैठाने,शराब पीकर गाड़ी चलाने पर वाहन किया सीज, चालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पुलिस ने टैंपो ट्रेवलर के चालक को शराब के नशे में स्कूल के बच्चों को रानीखेत से बागेश्वर ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। वाहन को सीज कर दिया गया है। साथ ही चालक के पास अपना ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।

पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एसआई मोहन सिंह सोन चेकिंग अभियान में चल रहे थे इसी दौरान उनकी टीम ने वाहन संख्या UK04PA – 0775 टेंपो ट्रैवलर बस को चेक किया गया। वाहन चालक राजेंद्र सिंह निवासी करुली जिला बागेश्वर वाहन को नशे में व बिना ड्राविंग लाइसैंस के वाहन में 19 सवारी (वाहन में 18 स्कूली बच्चे व एक वयस्क व्यक्ति) बैठाकर चला रहा था।

जबकि गाड़ी का परमिट 15 सवारी का है। वाहन चालक का मौके से ही मेडिकल कराया गया जिसमें चालक द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया ।


बस में बैठे स्कूल के बच्चें जो बागेश्वर से अपने टीचर के साथ रानीखेत भ्रमण में आए थे, उनको अन्य वाहनों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य को भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp