logo

राज्य स्तरीय क्विज में सेंट ऐडम्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, टॉप थ्री में बनाई जगह

खबर शेयर करें -

बागेश्वर(गरुड़)। सेंट ऐडम्स पब्लिक स्कूल के लिए यह क्षण अत्यंत गौरवशाली रहा, जब विद्यालय की होनहार टीम ने राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में टॉप थ्री विजेताओं में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय के छात्र सुमित दासीला, अन्वेशा बिष्ट एवं वर्तिका आर्या ने यह उपलब्धि हासिल की।

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन CIMS कॉलेज, देहरादून में किया गया, जिसमें प्रदेश के 13 जिलों से प्रतिभागी टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े स्क्रीनिंग राउंड के बाद केवल 6 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने ग्रैंड फिनाले के लिए क्वालिफाई किया, जिसमें सेंट ऐडम्स पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप थ्री में अपनी जगह सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बांधी काली पट्टी, 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का ऐलान

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालयी, उच्च एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों को बधाई देते हुए घोषणा की कि विजेता विद्यार्थियों को भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।

फाइनल क्विज में कुल छह रोमांचक राउंड आयोजित किए गए, जिनमें मल्टीपल चॉइस, विजुअल राउंड, एक्सटेम्पोर भाषण, वीडियो राउंड, रैपिड फायर तथा बजर राउंड शामिल रहे। छात्रों ने आत्मविश्वास, बौद्धिक क्षमता और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में विशेष लोक अदालत का आयोजन, छह एनआई एक्ट मामलों का निस्तारण, 7.32 लाख रुपये का हुआ समझौता

कार्यक्रम संयोजक चंदन गोस्वामी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहे हैं और घोषणा की कि सभी विजेता छात्रों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जापान में रोजगार की तैयारी,बागेश्वर के 15 युवा सीख रहे जापानी भाषा

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भावना वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री कमलेश्वरी मेहता, तहसीलदार गरुड़ निशा रानी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य रज़िया सिद्दीकी ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से सेंट ऐडम्स पब्लिक स्कूल परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp