logo

उत्तरायणी मेले में मनः प्रभावी औषधियों पर सख्ती, मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण लगातार जारी।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आयुक्त एवं अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त आदेशों एवं जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत उत्तरायणी मेले के दौरान औषधि निरीक्षक बागेश्वर पूजा रानी द्वारा मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन

निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से मनः प्रभावी (साइकोट्रोपिक) औषधियों के क्रय-विक्रय पर कड़ी नजर रखी गई। मेडिकल स्टोरों द्वारा इन दवाओं के बिक्री बिलों एवं रिकॉर्ड की गहन जांच की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि नारकोटिक व मनः प्रभावी औषधियां केवल डॉक्टर के वैध पर्चे पर ही दी जाएं।
इसके साथ ही सभी मेडिकल स्टोरों में लाइसेंस की उपलब्धता, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही दवाओं की बिक्री, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना व उनकी रिकॉर्डिंग की भी जांच की गई। औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य मेले के दौरान नशीली व अधोमानक दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाना और आम जनता, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रखना है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कफनी ग्लेशियर तक पहुंचना जान जोखिम में डालने जैसा, रास्ते बदहाल,पिंडारी से ज्यादा करीब से निहार सकते हैं कफनी की खूबसूरती, मार्ग सुधारने की उठी मांग
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp