logo

सैम मंदिर में शिव पुराण भागवत कथा का आयोजन 19 जनवरी से

खबर शेयर करें -

मंदिर समिति अध्यक्ष दयाल पांडे की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

बागेश्वर। आज दिनांक 04 जनवरी 2026 को सैम (शनि) मंदिर में आयोजित बैठक में महाराज श्री एवं पंडित जी की सहमति से शिव पुराण भागवत कथा के आयोजन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सैम शनि मंदिर समिति नदीगांव के अध्यक्ष दयाल पांडे ने की।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल बाद भी नहीं सुधरे आपदा में क्षतिग्रस्त रास्ते और पुलिया, पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी

निर्णय के अनुसार 19 जनवरी 2026 से कलश यात्रा के साथ शिव पुराण भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। यह आयोजन धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
मंदिर समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन किया है कि जो श्रद्धालु जजमान बनने के इच्छुक हों, वे मंदिर समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान, तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

मंदिर समिति ने इस पावन आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों से पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।

Share on whatsapp