logo

लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, चरणबद्ध आंदोलन शुरू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा बागेश्वर ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर नगर पालिका परिषद बागेश्वर में चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है। संगठन के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों ने धरना-प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

संघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आंदोलन की शुरुआत सांकेतिक धरने से की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र और सफाई कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेशभर के पर्यावरण मित्र लंबे समय से अपनी जायज मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन एवं प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार फरार चल रहा वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा

संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से पूर्व में कई बार मांगों के समाधान का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, तालाबंदी कर जताया आक्रोश

धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगामी दिनों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, रैली, एक पारी के कार्य का बहिष्कार तथा क्रमिक अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जूडो क्लस्टर में बागेश्वर पुलिस की ज्योति वर्मा ने जीता कांस्य राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया उत्तराखंड पुलिस का मान, एसपी ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों की लगातार अनदेखी होने की स्थिति में वे पूर्ण कार्य बहिष्कार के लिए भी बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। संघ ने सरकार से शीघ्र वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकालने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp