logo

आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिरकोट में आशा व बहुउद्देशीय कर्मियों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण

खबर शेयर करें -

अंतर-विभागीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

बागेश्वर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिरकोट, बागेश्वर में आशा कार्यकर्ताओं एवं बहुउद्देशीय कर्मियों के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतर-विभागीय सहयोग के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे बागेश्वर के खिलाड़ी

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शिखा सम्मल, प्रभारी जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, जनपद बागेश्वर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. हेमलता गोस्वामी, फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार एवं योग अनुदेशक मुकेश कुमार द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के तहत सूपी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

वक्ताओं ने आशा कार्यकर्ताओं एवं बहुउद्देशीय कर्मियों की भूमिका को सामुदायिक स्वास्थ्य की रीढ़ बताते हुए कहा कि नियमित प्रशिक्षण से उनकी कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार होता है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता, प्राथमिक उपचार, योग एवं समग्र स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ताइक्वांडो में जीते 8 स्वर्ण पदक

अंतर-विभागीय इस कार्यक्रम में उपकेंद्र सिरकोट की सीएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, आशा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp