logo

दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा जल्द होगा सलाखों के पीछे: महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

नैनीताल : हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज बीजेपी की सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक की, हल्द्वानी के बीजेपी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा 25 सितंबर तक बीजेपी का प्रथम चरण में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में संगठन के अनुरूप 19 जिले हैं और सभी जिलों के एक-एक मंडल में जाकर वह सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे और इस बार प्रथम चरण में 30 लाख लोगों की बीजेपी में सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भरता की राह पर युवा और महिलाएं

वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोरा के मामले में कहा भाजपा का कोई भी बड़ा नेता मुकेश बोरा को नहीं बचा रहा है। मामला न्यायालय में चल रहा है, न्यायालय के आदेश से ही मुकेश बोरा के घर में कुर्की हुई है, तो वही मुकेश बोरा को भी जल्द पुलिस जल्द जेल के सलाखों के पीछे भेजेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बाढ़ सुरक्षा कार्य और जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चीरा बगड़-कर्मी मार्ग पर घंटों चक्काजाम
Ad
Share on whatsapp