logo

भूस्खलन से पोथिंग इंटर कॉलेज भवन ध्वस्त, विधायक ने किया निरीक्षण, जल्द नए भवन निर्माण का भरोसा

खबर शेयर करें -

कपकोट। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के पोथिंग गांव में छह जुलाई को हुई भारी बारिश और भूस्खलन के चलते राजकीय इंटर कॉलेज का भवन पूरी तरह जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि समय रहते प्रशासन ने छात्रों को दूसरे सुरक्षित भवन में स्थानांतरित कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन से दो मकानों पर मंडराया खतरा, सुरक्षा दीवार बनाने की मांग

शनिवार को स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया, उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को नए भवन निर्माण के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

विधायक सुरेश गढ़िया ने ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए जल्द ही नए और सुरक्षित विद्यालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले से घोड़ागाड़ में दहशत, वन विभाग ने लगाए दो पिंजरे, ट्रैप कैमरे और एनाइडर मशीनें

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और आपदा की आशंकाओं को देखते हुए विधायक ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन और सरकारी हेल्पलाइन से संपर्क करें तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp