logo

थाना दिवस बना भरोसे का पुल, SP चंद्रशेखर घोडके ने सुनी जनता की समस्याएँ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कुमायूँ रेंज में आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन पर आयोजित थाना दिवस के तहत जनपद बागेश्वर के सभी थानों में जनता की समस्याएँ सुनी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस–जनता संवाद को मजबूत करना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

कोतवाली बागेश्वर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने की। विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यातायात अव्यवस्था, हुड़दंग/नशाखोरी, अतिक्रमण और पुलिस गश्त बढ़ाने जैसे मुद्दे सामने रखे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विकास चाहिए, लेकिन किस कीमत पर?

SP घोडके ने सभी शिकायतों व सुझावों को गंभीरता से सुना। कई मामलों में मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य हर थाने को जनता की सुनवाई और समाधान का केंद्र बनाना है। उन्होंने पुलिस कार्यशैली में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  ड्यूटी के साथ निभाया मानवता का फर्ज, पोस्ट ऑफिस कर्मी मनोज ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

उन्होंने जनता से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा बागेश्वर को नशामुक्त बनाने में सहभागिता करें। इस दौरान व्यापार संघ ने SP को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर छात्र आंदोलन की जीत पर संघर्ष वाहिनी ने बांटी मिठाई

उधर, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा ने थाना कपकोट में कार्यक्रम का संचालन किया। जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने भी अपने–अपने क्षेत्रों में थाना दिवस प्रभावी रूप से आयोजित किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने थाना दिवस पहल की सराहना की और पुलिस का आभार जताते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp