logo

दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा की मदद करने के आरोपी परिवहन अधिकारी,ब्लॉक प्रमुख सहित चार पर पुलिस ने किया मुकदमा

खबर शेयर करें -

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग् संघ पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोरा की मदद करने के आरोपियों ऊधमसिंह नगर में तैनात परिवहन अधिकारी (टीटीओ), धारी की ब्लॉक प्रमुख, भीमताल के निवर्तमान चैयरमेन समेत चार लोग को नामजद किया है। उन पर अपराधी को संरक्षण देने का आरोप है। पुलिस कई बार टीटीओ से पूछताछ कर चुकी है। फिलहाल वह पुलिस की निगरानी में है।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से मुकेश बोरा फरार है। एसएसपी निर्देश पर एसओजी समेत पुलिस की कई टीमें बरेली दिल्ली समेत अन्य संभावित क्षेत्रों में आरोपी की तलाश कर रही हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। इधर पुलिस ने अल्मोड़ा से निकलने में उसे सहयोग करने वालों की गहन छानबीन की। जुलाई की रात मुकेश बोरा के उत्तराखंड की सीमा से बाहर भागने की बात सामने आई। यह भी पत चला कि परिवहन अधिकारी पहाड़पानी (नैनीताल) निवासी नंदन राम आर्य ने टैक्सी बुक कराई थी। इतना ही नहीं वह व्हाट्सएप माध्यम से बोरा तक पुलिस की जानकारी पहुंचा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

पुलिस ने टीटीओ की पत्नी धारी की ब्लाक प्रमुख आशा रानी, भीमताल के निवर्तमान चेयरमैंन देवेंद्र सिंह चनौतियां और अल्चाना चाफ नैनीताल निवासी सुरेंद्र सिंह परिहार ने भी सहयोग दिया। ऐसे में पुलिस ने चारों के खिलाफ़ धारा 212 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चारों आरोपितों को 35 (3) के नोटिस तामील कर विवेचना में सहयोग करने के निर्देश दिए। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बोरा को फरार होने में सहयोग करने वाले चार लोगों पर कार्रवाई कर नाेटिस जारी किया गया है।

Share on whatsapp