logo

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

प्रदेश में बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 6 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। लगातार तीन गोलियां चलने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी। नैनीताल जिले के बेतालघाट में 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान फायरिंग हुई थी। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। कल उच्च न्यायालय ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए एस.एस.पी. नैनीताल को फटकार लगाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव ब्रेकिंग : जिलापंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी के पति की संपत्तियों पर प्रशासन की कार्रवाई, होटल और स्कूल किया गया सील

ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोप है कि हमलावर ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी।

घटना में खैरना निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया। इस संबंध में शिकायतकर्ता की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर ने आपदा प्रभावित क्षेत्र हडबाड में 09 परिवारों को राहत सामग्री का किया वितरण

थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में विवेचना के दौरान, नामजद 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके 2 वाहन सीज किये गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रामनगर निवासी 28 वर्षीय दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल, रामनगर निवासी 19 वर्षीय यश भटनागर उर्फ यशु, रामनगर निवासी 39 वर्षीय वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की, रामनगर निवासी 28 वर्षीय रविंद्र कुमार उर्फ रवि, बिन्दुखत्ता निवासी 28 वर्षीय प्रकाश भट्ट और बिन्दुखत्ता निवासी 29 वर्षीय पंकज पपोला हैं।

Share on whatsapp