logo

पंचायत चुनाव ब्रेकिंग : जिलापंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी के पति की संपत्तियों पर प्रशासन की कार्रवाई, होटल और स्कूल किया गया सील

खबर शेयर करें -

नैनीताल: जिलापंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी के पति की संपत्तियों पर प्रशासन की कार्रवाई, राजनीति में हलचल

नैनीताल में जिलापंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा घटनाक्रम में प्रशासन ने कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति लाखन नेगी की संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई की है।

आरोप है कि लाखन नेगी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर होटल और स्कूल का निर्माण कराया था। कार्रवाई के तहत नैनीताल हाइवे स्थित उनका होटल ग्रीन वैली सील कर दिया गया, वहीं रामगढ़ सिमायल में निर्माणाधीन प्राइवेट स्कूल की बिल्डिंग को भी सील किया गया। जांच में पाया गया कि होटल के लिए सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया था, जबकि स्कूल के निर्माण में एक नाली सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, जीते 17 पदक

प्रशासन ने लाखन नेगी को 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी जारी किया है। इधर, पुष्पा नेगी लगातार सरकार पर जानबूझकर परेशान करने और चुनावी माहौल प्रभावित करने का आरोप लगा रही हैं। उनका कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर निर्माण अवैध थे, तो चुनाव से पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या सत्ता पक्ष को यह डर है कि पुष्पा नेगी के पास बहुमत है?फिलहाल, इस मामले ने नैनीताल की राजनीति में जबरदस्त हलचल मचा दी है और आगामी जिलापंचायत अध्यक्ष चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है।

Share on whatsapp