logo

24 घंटे के भीतर पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अल्मोड़ा जिले के पपरसेली क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, छह जुलाई को थाना झिरौली में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के गुमशुदा होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सर्विलांस की मदद से नौ जुलाई को नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू वैली को मिलेगी मजबूत बिजली व्यवस्था, अत्याधुनिक विद्युत सब-स्टेशन निर्माण को 6.54 करोड़ की मंजूरी

पुलिस जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर सामने आया कि पांच जुलाई को गैस ट्रक में लिफ्ट लेने के दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मामले में संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के अलर्ट के चलते बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

थाना झिरौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 जुलाई को आरोपी गोविंद सिंह (34) निवासी ग्राम बघर, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर को पपरसेली, अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गलत बिजली बिलों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, यूपीसीएल पर लापरवाही का आरोप

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा ने महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp