logo

दिनभर जाम से बेहाल रहे लोग, नदीगांव बना ट्रैफिक जाम का नया हॉटस्पॉट

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर स्थित नदीगांव इन दिनों ट्रैफिक जाम का नया हॉटस्पॉट बन गया है। शुक्रवार को सुबह से ही मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह करीब नौ बजे से 11 बजे तक लंबा जाम लगा रहा, जबकि दिनभर रुक-रुककर यातायात प्रभावित होता रहा। इससे अल्मोड़ा, रानीखेत और बागेश्वर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा।

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई यात्री निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और व्यापारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक घंटों तक सड़क पर फंसे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  घांचली नदी पर पैदल पुल की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नदीगांव में सड़क संकरी होने, वाहनों की बढ़ती संख्या और यातायात व्यवस्था की कमी के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सुबह और दोपहर के समय यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवतोली इंटर कॉलेज की समस्याओं को लेकर जिला कार्यालय में प्रदर्शन

व्यापारियों का कहना है कि लगातार लग रहे जाम का असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। वहीं पर्यटकों और बाहरी जिलों से आने वाले लोगों को भी अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिससे जिले की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गलियाखेत इंटर कॉलेज में जेंडर इक्विटी क्लब का गठन

स्थानीय नागरिकों ने यातायात पुलिस और प्रशासन से नदीगांव में नियमित रूप से पुलिस कर्मियों की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में पर्यटन सीजन और बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp