logo

बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (देहरादून) द्वारा 2 सितंबर (बुधवार) को जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और अति तीव्र बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अपूर्वा पाण्डे ने 2 सितंबर को जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी व प्राइवेट स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, बागेश्वर को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कफनी ग्लेशियर तक पहुंचना जान जोखिम में डालने जैसा, रास्ते बदहाल,पिंडारी से ज्यादा करीब से निहार सकते हैं कफनी की खूबसूरती, मार्ग सुधारने की उठी मांग
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp