logo

वट सावित्री व्रत पर बागनाथ मंदिर में सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना, पति की दीर्घायु के लिए मांगी दुआ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। वट सावित्री व्रत के अवसर पर सोमवार को बागनाथ मंदिर परिसर में सुहागिन महिलाओं ने परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने वटवृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही महिलाएं साड़ी और पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर परिसर पहुंचने लगीं। उन्होंने व्रत कथा सुनी और सावित्री-सत्यवान की अमर कथा का स्मरण करते हुए पूजा संपन्न की। इस दौरान कई महिलाओं ने वटवृक्ष की परिक्रमा कर धागा भी बांधा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर के कृष्णा पांडे का शानदार प्रदर्शन,जीता कांस्य पदक

पंडितों द्वारा विधिवत पूजन करवाया गया। मंदिर प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखी। महिलाओं ने कहा कि वट सावित्री व्रत पति की दीर्घायु और सौभाग्य के लिए किया जाता है, और यह भारतीय संस्कृति की गहराई से जुड़ा पर्व है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और प्रसाद वितरण किया। इस दौरान आकांक्षा दफौटी,उमा गुरुरानी,गीता रावल, किरन पांडे, ममता रावल, भावना गड़िया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में टनकपुर डिपो की रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, अपनी ही बस के पहिए के नीचे आने से चालक की मौत
Ad
Share on whatsapp