logo

अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित, उनके जीवन मूल्यों को बताया गया युगप्रेरणा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : महान महिला शासिका, समाज सुधारक और धर्मनिष्ठ प्रशासक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बागेश्वर में एक गरिमामयी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अहिल्याबाई के आदर्शों, कार्यों और उनके द्वारा किए गए लोककल्याणकारी प्रयासों को आज की पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई न केवल एक सक्षम और न्यायप्रिय शासक थीं, बल्कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए। उनके द्वारा बनवाए गए मंदिर, धर्मशालाएं और कुएं आज भी उनके जनकल्याण के कार्यों की गवाही देते हैं। उन्होंने विधवा होने के बावजूद जिस प्रकार से शासन चलाया, वह इतिहास में दुर्लभ उदाहरण है।

यह भी पढ़ें 👉  कुली बेगार से आजादी के आंदोलन तक, पंत के संघर्ष को किया नमन

गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया ने की। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और न्याय प्रणाली को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि सेवा, समर्पण और नारी शक्ति में असीम संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिल्पकार समाज ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

इस अवसर पर विधायक बागेश्वर पार्वती दास ने कहा कि अहिल्याबाई का व्यक्तित्व त्याग, परोपकार और धर्म के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने महिला नेतृत्व की एक अद्वितीय मिसाल पेश की, जिसे आने वाली पीढ़ियों को जानना और समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना और उन्हें नारी नेतृत्व की ऐतिहासिक मिसालों से प्रेरित करना था। गोष्ठी के समापन पर सभी ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क गांव तक पहुंची, फिर भी 11 किमी डोली का सफर, घायल ग्रामीण को बरसात में सड़क तक पहुंचाया

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन परिहार, जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव, पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, खड़क टंगड़िया, दीपक गसयाल, दीपा आर्य एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp