logo

जगथाना में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके में फंदे से लटका मिला शव

खबर शेयर करें -

कपकोट। कपकोट तहसील अंतर्गत ग्राम जगथाना में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विवाह के महज कुछ सप्ताह बाद युवती का शव मायके में फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, नौ विजेताओं ने हासिल किए स्थान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान ममता देवी (22 वर्ष) पुत्री देव सिंह निवासी ग्राम जगथाना के रूप में हुई है। ममता का विवाह गत 29 अप्रैल 2026 को ग्राम तोली निवासी पवन सिंह पुत्र चंचल सिंह के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि पवन सिंह दिल्ली में निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। विवाह के बाद ममता इन दिनों अपने मायके जगथाना आई हुई थी।

बताया गया कि बुधवार देर रात ममता ने अपने मायके के घर में पंखे से लटककर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के समय घर में उसकी मां मौजूद थीं, जबकि पिता किसी कार्यवश बाहर गए हुए थे। घटना का पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड: आरोपी नवल किशोर की जमानत याचिका खारिज

सूचना मिलने पर कपकोट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  बदियाकोट का मां नन्दा भगवती मंदिर, आस्था, पौराणिक मान्यताओं और दानपुर की सांस्कृतिक विरासत का अनमोल धरोहर

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp