गांव चलो अभियान के तहत भाजपा पार्टी कार्यालय में नगर मंडल की बैठक हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी जानकारी दी गई। भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सारे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। जहां एक ओर महाकाल कॉरिडोर, बद्री केदार का पुनर्निर्माण और राम मंदिर निर्माण कराकर सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए, महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए एवं गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में भी केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, जीरो टॉलरेंस की नीति से आगे बढ़कर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि भारतवर्ष को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए हम सबको 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को अधिक से अधिक मतों से विजयी करना होगा। इस मौके नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी, खड़क टंगड़िया, मथुरा प्रसाद, मोहिउद्दीन तिवारी, जीवंती कांडपाल,सुरेश खेतवाल,पंकज मेहता, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
गांव चलो अभियान के तहत भाजपा पार्टी कार्यालय में हुई नगर मंडल की बैठक
महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
KhabarUttarakhandLive Desk
February 4, 2025
8:01 pm
भास्करानंद तिवारी को मानक उपाधि से किया गया सम्मानित
KhabarUttarakhandLive Desk
February 4, 2025
10:20 am
एसओजी और पुलिस टीम ने स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
KhabarUttarakhandLive Desk
February 3, 2025
2:38 pm
कनखल पुलिस ने 45 लाख की स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार
KhabarUttarakhandLive Desk
February 2, 2025
9:31 pm
हत्या का प्रयास करने का फरार आरोपी गिरफ्तार,कपकोट में तीन लोगों पर हुआ था जानलेवा हमला
KhabarUttarakhandLive Desk
February 5, 2025
12:58 pm
महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
KhabarUttarakhandLive Desk
February 4, 2025
8:01 pm
भास्करानंद तिवारी को मानक उपाधि से किया गया सम्मानित
KhabarUttarakhandLive Desk
February 4, 2025
10:20 am
एसओजी और पुलिस टीम ने स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
KhabarUttarakhandLive Desk
February 3, 2025
2:38 pm
कनखल पुलिस ने 45 लाख की स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार
KhabarUttarakhandLive Desk
February 2, 2025
9:31 pm
बजट में मिडिल क्लास को सरकार ने दी बड़ी राहत, 12 लाख तक की कमाई पर नहीं लगेगा कोई टैक्स
KhabarUttarakhandLive Desk
February 1, 2025
1:33 pm