logo

ऊधम सिंह नगर के दो खिलाड़ियों का भारतीय अंडर-18 कबड्डी टीम कैंप के लिए चयन

खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर के दो खिलाड़ियों का भारतीय अंडर-18 कबड्डी टीम कैंप के लिए चयन

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के दो उभरते कबड्डी खिलाड़ी दीपांकर मंडल और राहुल बोहरा ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों का चयन भारतीय अंडर-18 कबड्डी टीम कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप आज से हरियाणा के सोनीपत स्थित साई सेंटर में शुरू हो गया है। कैंप के बाद भारतीय टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी युथ एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए बहरीन जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  28 करोड़ के डीएमएफ फंड में घोटाले का आरोप,कांग्रेस ने जिला कार्यालय में आज भी दिया धरना

दीपांकर और राहुल का चयन हाल ही में हरिद्वार में आयोजित अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने इससे पहले भी 2021 और 2022 में राष्ट्रीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था और कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया था।

यह भी पढ़ें 👉  गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला गर्दन, छाती और सिर में चोट

दोनों खिलाड़ियों के कोच गौरव उपाध्याय (एनआईएस) हैं, जो वर्तमान में खेल विभाग ऊधम सिंह नगर में कबड्डी कोच के पद पर कार्यरत हैं। कोच उपाध्याय ने कहा कि “दीपांकर और राहुल में शुरू से ही दमखम और लगन रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वे निश्चित ही जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे को देखते हुए ट्रेकिंग पर रोक, प्रशासन अलर्ट

इस अवसर पर कबड्डी संघ प्रदेश अध्यक्ष महेश जोशी, उपाध्यक्ष मेजर सिंह संधू, सचिव चेतन जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, रघुवीर सिंह और विशाल सिंह सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp