logo

महेंद्र भट्ट बने भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष

खबर शेयर करें -

भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने इसकी पुष्‍टी की है।

उत्‍तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव किया गया है। भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने इसकी पुष्‍टी की है।

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा निकट भविष्य में संगठन में बदलाव किया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्थान पर महेंद्र भट्ट को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा के सामने लक्ष्य वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का है। पार्टी लगातार तीसरी बार पांचों सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर चल रही है। इसके लिए पार्टी सरकार और संगठन के माध्यम से क्षेत्रीय आधार पर संतुलन को वरियता दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से हैं, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पार्टी ने गढ़वाल के महेंद्र भट्ट को सौंपी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp