बागेश्वर : महर्षि विद्या मंदिर बिलौना के सीबीएसई कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विद्यालय की छात्रा हर्षिता पांडेय ने कुल 500 में से 468 अंक प्राप्त कर 93.6 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विजय कुमार ने 461 अंक प्राप्त कर 92.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशु जोशी ने 421 अंक हासिल कर 84.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में अपना योगदान दिया। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।








