logo

कृतिका ने जैवलिन थ्रो में प्रदेश में पाया पहला स्थान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज गरुड़ की छात्रा कृतिका बोरा ने जैवलिन थ्रो में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने कृतिका को बधाई दी है। हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले की राइका गरुड़ की छात्रा कृतिका बोरा ने जैवलिन थ्रो में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगीता के लिए हो गया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार समेत पूरा जनपद गौरवांवित हुआ है। कृतिका की इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट,बब्लू नेगी,मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सौन, खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता, राइका गरुड़ के प्रधानाचार्य डीएस पछाई, खेल समन्वयक भूपाल अल्मिया, ब्लाक क्रीड़ा समिति के पूर्व अध्यक्ष नंदन सिंह अल्मिया, स्वीप के नोडल अधिकारी उमेश जोशी, डीएल वर्मा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp