logo

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी गजेंद्र सिंह परिहार ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से की मुलाकात,उन्हे राज्यपाल भवन मे किया था आमंत्रित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी गजेंद्र सिंह परिहार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद लौट आए हैं। उन्होंने उनके साथ रात्रि भोज भी किया। उन्हें राज्यपाल भवन से आमंत्रित किया था।

देहरादून से लौटे अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो पदक विजेता गजेंद्र ने कहा कि उन्हें राजपाल भवन से आमंत्रित किया था। उत्तराखंड से ताइक्वांडो में अंतरराष्ट्रीय स्तर के वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने साउथ एशियन गेम में रहत और कमान वेल्थ में कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें तीन गोल्ड और 11 मेडल हैं। बीते दिनों देहरादून आई राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात हुई। राष्ट्रपति ने उन्हें प्रोत्साहित किया और बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं दी। वर्तमान में वह खेल को निखारन में जुटे हैं। इसके अलावा नौकरी की तलाश भी कर रहे हैं। उनके यहां पहुंचने पर कोच कमलेश तिवारी, विधायक सुरेश गढ़िया,भाजपा अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण,कांग्रेस अध्यक्ष भगवत डसीला, सीईओ गजेंद्र सोन आदि ने स्वागत किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp