logo

भारत-नेपाल सीमा में बारिश का कहर,भरभराकर गिरा मकान

खबर शेयर करें -

भारत-नेपाल सीमा में भारी बारिश होने से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। धारचूला के खोतीला में बारिश के बाद उफान में आई काली नदी के कटाव से मकान भरभराकर गिर गया। बारिश के मलबे में कई वाहन दब गए हैं। एक महिला की मौत की सूचना भी आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल में बादल फटने की सूचना है, जिसका असर धारचूला के खोतीला क्षेत्र में देखने को मिला है। धारचूला के पास खोतीला में कई घर बहने की सूचना है, जबकि कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। धारचूला के मल्ली बाजार में भी कई घरों में मलबा घुस गया है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । राहत और बचाव के लिए प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गयी हैं और रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। वहीं नेपाल में भी बारिश से भारी नुकसान होने की सूचना मिल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp