logo

बागेश्वर में होमगार्ड भर्ती 6 जून से, 17 पदों के लिए होगी शारीरिक परीक्षा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में होमगार्ड विभाग के अंतर्गत 17 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया 6 जून 2026 से पुलिस लाइन बागेश्वर में शुरू होगी। भर्ती के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां साथ लाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिकायत वापस नहीं लूंगी, जांच में सामने आएगा सच, रेखा आर्य ने वायरल ऑडियो को बताया असली

जिला कमांडेंट होमगार्ड, बागेश्वर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट करप्शन” नीति के तहत पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार की धनराशि मांगने या वित्तीय लेन-देन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 22 वाहन चालकों के चालान, एक वाहन सीज

विभाग ने भर्ती संबंधी शिकायतों के लिए 1064 एंटी करप्शन हेल्पलाइन, 9027675083 और 9368872454 नंबर जारी किए हैं। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी विभागीय फेसबुक पेज ‘Homeguard Bageshwar’ पर उपलब्ध कराई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीओ अजय साह ने किया कोतवाली बागेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परख दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp