logo

राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में हिंदी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा के महत्व पर भाषण और कविता प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंदी अध्यापक संजय सिंह जनौटी ने छात्र-छात्राओं को हिंदी दिवस के इतिहास और भाषा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषा के अधिक से अधिक प्रयोग और प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव निगम ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध भाषा और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका सरोज गौड़ ने निभाई। इस अवसर पर कैलाश कुमार मेहता, रमेश सिंह नेगी, बलवीर सिंह बिष्ट, पंकज कुमार, अंजलि पालीवाल, चंपा रौतेला समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर कथित अपशब्द के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा और नितिन नवीन का पुतला फूंका
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp