logo

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री

खबर शेयर करें -

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा। यात्रियों से भरा था हेलिकॉप्टर। जानकारी के अनुसार क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिम भरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं।


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रूद्रप्रयाग के अनुसार पायलट सहित 06 यात्रियों को लेकर सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम आ रहे केस्ट्रेल एविएशन कंपनी के हेली को कुछ तकनीकी समस्या के कारण लगभग 07:05 बजे केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट कल्पेश के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp