logo

कत्यूर घाटी के हरीश बोरा ने पटना ओपन मैराथन में जीता रजत पदक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: कत्यूर घाटी के युवा धावक हरीश बोरा ने खेल जगत में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित ओपन मैराथन दौड़ में हरीश ने करीब एक हजार प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  बघर के वरीना तोक में भूस्खलन का खतरा, कई मकानों पर मंडरा रहा संकट

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित ग्रीन मैराथन में रजत पदक जीतकर हरीश ने कत्यूर घाटी को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में देशभर से आए धावकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन हरीश ने अपनी तेज रफ्तार और दमदार स्टैमिना के दम पर दूसरा स्थान हासिल किया। हरीश बोरा गरुड़ क्षेत्र के इडिया, कंधार गांव के निवासी हैं। महज 17 वर्ष की उम्र में इस जुनूनी धावक ने कई प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हरीश को उचित प्रशिक्षण और संसाधन मिलते रहें तो वह राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

Share on whatsapp