logo

कौसानी में रजत जयंती वर्ष पर ‘हिमालयन टूरिज्म फेस्ट’ का भव्य आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर पर्यटन विभाग के तत्वावधान में कौसानी में “हिमालयन टूरिज्म फेस्ट” का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विविध पर्यटन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आकर्षित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय और मुख्य विकास अधिकारी आर. सी. तिवारी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर एवं रिबन काटकर किया।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल शहीदों और NEET अभ्यर्थियों को संघर्ष वाहिनी ने दी श्रद्धांजलि, जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

फेस्ट के दौरान बर्ड वॉचिंग, नेचर फोटोग्राफी प्रदर्शनी, माउंटेन साइक्लिंग, ट्रैकिंग और स्थानीय व्यंजन प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्थानीय व्यंजन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पहाड़ी स्वाद का आकर्षक प्रदर्शन किया, जबकि फोटोग्राफी प्रदर्शनी में हिमालय की सुरम्य सुंदरता को कैमरे में कैद किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने आयोजन को स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी प्राकृतिक विरासत और संस्कृति में है, और ऐसे आयोजन युवाओं को नए आयाम प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के अलर्ट पर बागेश्वर में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी है और इस प्रकार के कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों एवं उद्यमियों को बड़ा मंच प्रदान करते हैं।

दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय ने कहा कि कौसानी प्रदेश का रत्न है और हमारी सरकार इसे विश्व पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इको-टूरिज्म, एडवेंचर स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देकर हम स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस का यह अवसर हमें विकास और प्रकृति संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने का संकल्प देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में पर्यटन अधिकारी पी.के. गौतम, संजय परिहार, घनश्याम जोशी सहित अनेक गणमान्य, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर बागेश्वर ने वीर शहीदों को किया नमन, वीरांगना जानकी बोरा समेत पूर्व सैनिक हुए सम्मानित
Ad
Share on whatsapp