logo

ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को राज्यपाल ने दी मंजूरी,निकाय चुनाव होंगे जल्द

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

राजभवन ने निकायों में ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है।

अब एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से ओबीसी आरक्षण लागू होगा। इस महीने के अंत में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल में फिर दरकी पहाड़ी, बागेश्वर-गरुड़ मार्ग ठप

उत्तराखंड के निकाय चुनाव के लिए अध्यादेश को विधि विभाग की हरी झंडी मिल गई थी। विभाग ने अपनी कानूनी राय राजभवन को भेजी थी। जिसके बाद राजभवन को इस पर निर्णय लेना था। निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण लागू किया जाना है। इसके लिए शासन ने राजभवन को कानून में बदलाव के मकसद से अध्यादेश भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में एक और शिक्षिका का फर्जी सीटीईटी अंकपत्र निकला

राजभवन की विधि टीम ने किसी कानून का हवाला देते हुए इसे रोक लिया था। राजभवन ने ही शासन में विधि विभाग से इस पर राय मांगी। विधि विभाग ने इसे हरी झंडी दे दी। कुछ कानूनों का हवाला देते हुए विधि विभाग ने माना है कि राजभवन चाहे तो अध्यादेश को मंजूरी दे सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  शिल्पकार समाज ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

अब राज्यपाल ने अध्यादेश को मंजूरी दे दी है, जिसके साथ ओबीसी आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो जाएगी। उसके बाद निकाय चुनाव होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp