logo

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सिरकोट ने रैतोली में लगाया एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर,54 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और नि:शुल्क औषधि वितरण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने के उद्देश्य से राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सिरकोट की टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रैतोली, जनपद बागेश्वर में एकदिवसीय होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर निदेशक होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं देहरादून डॉ. जे.एल. फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. शिखा सम्मल के निर्देशन में आयोजित किया गया।

शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमलता गोस्वामी, फार्मासिस्ट श्री सुरेन्द्र कुमार और बहुउद्देशीय कर्मी श्री हरीश चन्द्र ने मिलकर लगभग 54 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के बाद सभी को नि:शुल्क औषधि वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मनहरबूंगा बाईपास रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, यातायात हुआ बाधित

डॉ. हेमलता गोस्वामी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संतुलित जीवनशैली, उचित खानपान और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बदलती दिनचर्या और असंतुलित भोजन के कारण आजकल ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, जोड़ों का दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। होम्योपैथी उपचार पद्धति इन समस्याओं को बिना किसी दुष्प्रभाव के नियंत्रित करने में सहायक है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय पोषण माह के तहत निकली जागरूकता रैली, पौष्टिक आहार अपनाने का दिया संदेश

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि “हमारी प्राथमिकता केवल रोग का उपचार नहीं, बल्कि रोग की रोकथाम है। यदि लोग समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं और संतुलित जीवनशैली अपनाएं, तो वे लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।”

शिविर में कंधार सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रकार के शिविरों के आयोजन की सराहना की और कहा कि इससे गांवों के लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्य परामर्श और उपचार की सुविधा मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं चाचरी का हुआ आयोजन

डॉ. शिखा सम्मल, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर जनपद के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन को निःशुल्क और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp