logo

सरकार ने महंगाई में दी बड़ी राहत,पेट्रोल,डीजल व गैस दाम हुए कम

खबर शेयर करें -

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमत पर बड़ी राहत दी है। केंद्र ने पेट्रोल पर 9.50 रुपये दाम कम किए हैं। वहीं,डीजल पर 7 रुपये कीमत कम की गई है। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती करते हुए आम लोगों को बड़ी राहत दी है। केंद्र ने गैस सिलेंडर पर भी एक्साइज ड्यूटी कम किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल-गरुड़ रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, कार क्षतिग्रस्त,आधे घंटे बाद बहाल हुआ यातायात

घरेलू गैस प्रति सिलेंडर 200 रुपये सस्ते किए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर जानकारी दी है। देशभर में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर चल रही थी, वहीं, डीजल के दाम भी 90 रुपये के करीब चल रहा है। इसके अलावा गैस सिलेंडर के दाम भी 1000 रुपये तक पहुंच गया है। हाल ही में गैस कंपनियों ने घेरलू और कारोबारी सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। बढ़ती महंगाई से लोगों की जेब ज्यादा कट रही थी, लेकिन केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लोगों को राहत दी है। पेट्रोल डीजल के दाम घटने से महंगाई भी कम होगी। जो खाद्य वस्तुएं की कीमत महंगी थी, वह कम हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना
ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp