logo

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार दुर्घटना में हुआ निधन।

खबर शेयर करें -

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया। पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ साइरस अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। उन्होंने बताया

कि कार चालक समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। साइरस मिस्त्री का पार्थिव शरीर कासा के एक सरकारी अस्पताल में है। साइरस पलोनजी मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था। वह 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के अध्यक्ष बने थे। पर किन्ही कारणों की वजह से टाटा ग्रुप ने 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था। मिस्त्री ने मुंबई में कैथेड्रल एवं एंड जॉन कॉनन स्कूल में पढ़ाई की थी। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीएस के साथ इंपीरियल कॉलेज लंदन से स्नातक की उपाधि और लंदन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन में विज्ञान में एक मास्टर डिग्री हासिल की थी।

यह भी पढ़ें 👉  किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर चार मकान मालिकों पर कार्रवाई

साइरस मिस्त्री उद्योगपति पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के बेटे थे पालोनजी ने आयरिश महिला से शादी की थी। उन्होंने आयरलैंड की नागरिकता हासिल की थी। साइरस का जन्म भी आयरलैंड में ही हुआ था। उनके भाई का नाम शापूर है। उनकी दो बहनें हैं। लैला और अल्लू। पलोनजी शापूरजी की बेटी अल्लू की शादी नोएल टाटा से हुई। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं चाचरी का हुआ आयोजन
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp