logo

विद्यालयी खो-खो में बागेश्वर का इतिहास, पहली बार राज्य स्तर पर तीन स्वर्ण पदक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर ने विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए खो-खो में पहली बार राज्य स्तर पर तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। राज्य विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कोटाबाग, नैनीताल में 26 से 29 नवम्बर 2025 तक किया गया, जिसमें प्रदेश के 13 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल बाद भी नहीं बना कालापैर-कापड़ी झूला पुल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने सरकार को घेरा

प्रतियोगिता में जनपद बागेश्वर की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालिका, अंडर-17 बालिका एवं अंडर-19 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता से जिले में खेल प्रेमियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।

टीम की इस उपलब्धि में मुख्य कोच राजेश कुमार के साथ कोच ज्योति, सूरज मोहन, कुंवर राम, शमो जहां एवं पवन कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने मनाई संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष, 'समरसता संकल्प' कार्यशाला आयोजित

खेल जगत में इस शानदार सफलता पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोड़े, विधायक सुरेश गडिया, पार्वती दास, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी आशा राम तथा जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले में खेल संस्कृति को और सशक्त बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर छात्र आंदोलन की जीत पर संघर्ष वाहिनी ने बांटी मिठाई

जनपद स्तर पर पहली बार खो-खो में तीन स्वर्ण पदक जीतना न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp