logo

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 की उम्र में निधन

खबर शेयर करें -

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया, रविवार को 73 वर्ष की उम्र में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में हुए उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया था.

संगीतकार के दोस्त राकेश चौरसिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था कि उस्ताद जाकिर हुसैन पिछले एक सप्ताह से सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  खेल मैदान निर्माण में लापरवाही का आरोप, स्कूल भवन और पेयजल टंकी क्षतिग्रस्त

पूरी दुनिया जाकिर हुसैन को उनके असाधारण तबला कौशल के लिए जानती है। भारतीय शास्त्रीय संगीत को उन्होनें इंटरनेशनल लेवल पर पहुँचाने में भी अहम योगदान दिया। अपने करियर में जाकिर हुसैन ने कई मशहूर भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने हीट एंड डस्ट और इन कस्टडी जैसी फिल्मों के लिए संगीत भी तैयार किया। अद्भुत कौशल के कारण उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और संगीत नाटक अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ समकालीन विश्व संगीत एल्बम के लिए उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सनसनी, GIC भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य की क्लर्क ने चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म मुंबई में 9 मार्च 1951 को हुआ था। वह एक बेहतरीन तबलावादक की नहीं बल्कि एक संगीतकार और शिक्षक भी रहे। उनके पिता और गुरु उस्ताद अल्ला रक्खा खुद एक महान तबला वादक थे। छोटी उम्र से ही जाकिर हुसैन संगीत में रुचि रखते हैं। 12 वर्ष की उम्र में पेशेवर रूप में उन्होनें प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। उन्होनें शास्त्रीय संगीत और फ्यूजन शैलियों दोनों में काम किया है। उन्हें तबले का बादशाह भी कहा जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डोबरगाड़ा में टूटी सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई मरम्मत की गुहार
Ad
Share on whatsapp