logo

धपोला सेरा गांव में हाई वोल्टेज से बिजली उपकरण हुए क्षतिग्रस्त

खबर शेयर करें -

धपोला सेरा गांव में हाई वोल्टेज से बिजली उपकरण हुए क्षतिग्रस्त, नाराज ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से क्षति-पूर्ति की मांग की

बागेश्वर। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा धपोला सेरा में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ी। गांव में अचानक हाई वोल्टेज आने से कई घरों में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, आटा चक्की, बल्ब सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। घटना से ग्रामीणों में तीखा आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में युवा कांग्रेस ने जताई नाराजगी

ग्रामीणों ने बताया कि कल शाम अचानक बिजली की लाइन में तेज वोल्टेज दौड़ गया, जिससे दर्जनों घरों में उपकरण चटक कर जल गए। प्रभावित लोगों ने तत्काल इसकी सूचना ऊर्जा निगम के सब स्टेशन विजयपुर को दी, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है।

नुकसान झेल रहे ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से क्षति-पूर्ति (मुआवजा) की मांग की है। मांग करने वालों में उम्मेद सिंह, श्याम सिंह, भगवान सिंह, दीवान सिंह, गोकुल सिंह, योगेश सिंह, हरीश सिंह, महेश सिंह, भूपेश सिंह आदि शामिल हैं। उनका कहना है कि गांव में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस हमलावर, टम्टा ने सरकार से कार्रवाई की मांग की

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया और नुकसान की भरपाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि लगातार होने वाली इस समस्या से आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और विभाग की उदासीनता से क्षेत्र में असंतोष फैल रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से ट्रांसफॉर्मर, लाइनें और अन्य उपकरणों की तत्काल जांच कर सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चंतोला-पोस्ताला-बेरीनाग सड़क के डामरीकरण की मांग तेज, संघर्ष समिति ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp