logo

पौड़ी में घर आग लगने से, बुजुर्ग दम्पति की हुई मौत।

खबर शेयर करें -

पौड़ी के थापली गांव में एक घर में आग लगने से बुजुर्ग दंपति जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। यह गांव थाना पाबों क्षेत्र के अंर्तगत आता है। घटना देर रात की बताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाकर दोनों बुजुर्गों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस चौकी पाबों के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि रात को ग्राम प्रहरी ने सूचना दी कि गांव थापली के एक मकान में आग लगी है, सूचना पर टीम मौके पर गई तब तक मकान में रह रहे बंदरू लाल (88 वर्ष) तथा उनकी पत्नी गोदांबरी देवी (82 वर्ष) आग की चपेट में आ गए थे, बुरी तरह झुलस जाने के कारण दोनों की मौत हो गई, दंपती अंकेले ही घर में रहते थे। बुजुर्ग दम्पति की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp