logo

दूरदर्शन उत्तराखंड का तोहफा, अब दो बार प्रसारित होंगे उत्तराखंड समाचार

खबर शेयर करें -

दूरदर्शन उत्तराखंड समाचार प्रेमियों को आज 15 अगस्त से खास तोहफा देने जा रहा है। अब प्रदेश के समाचार बुलेटिन का दूरदर्शन उत्तराखंड चैनल पर दो बार प्रसारण किया जाएगा। क्षेत्रीय समाचार एकांश देहरादून आज 15 अगस्त से उत्तराखंड समाचारों की श्रृखंला में एक और कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। समाचार प्रमुख राघवेश पाण्डेय ने बताया कि 15 अगस्त से दोपहर 1 बजे से 5 मिनट का बुलेटिन शुरु किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक सायं 6 बजकर 30 मिनट पर 15 मिनट का ही बुलेटिन प्रसारित हो रहा था। 15 अगस्त से अब उत्तराखंड के दो बुलेटिन देहरादून केन्द्र से प्रसारित होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp