logo

जिलाधिकारी ने तहसील,पूर्ति विभाग और पुस्तकालय का किया निरीक्षण,कर्मचारी के नदारद मिलने पर रोका वेतन

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने तहसील बागेश्वर के साथ ही पूर्ति विभाग और जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर की सफाई व्यवस्था उचित नही मिलने और अग्निशमन उपकरण कार्यालय के बाहर स्थापित नही होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर कार्यालय अभिलेखों, राजस्व रिकार्डों और पत्रवालियों को व्यवस्थित तरीके से रखने के साथ ही कर्मचारियों के परिचय पत्र जारी करने एवं कार्य दायित्वों की सूची प्रत्येक पटल पर चस्पा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की सर्विस बुक और एनपीएस बुक का अवलोकन किया,जो अद्यावधिक नही पाई गई। जिलाधिकारी ने सम्बंधित कार्मिक का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश एसडीएम को दिए। वहीं कार्यालय की अतिरिक्त लिपिक पटल से नदारद मिलने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी तहसील के औचक निरीक्षण करने पहुँचे तो वहां परिसर के इर्द-गिर्द घास उगी थी, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए घास की सफाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन 30 अक्टूबर से खदान परिसर में करेंगे धरना-प्रदर्शन

जिलाधिकारी ने कहा आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं में देरी न हो इसके लिए प्रत्येक कर्मचारी का कार्य विभाजन अनिवार्य रूप से किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों में स्मार्ट वर्क पर जोर देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। पटलों पर कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों एवं दायित्वों की सूची चस्पा करने के निर्देश देते हुए आलमारी के अंदर किन अभिलेखों और पत्रवालियों को रखा गया है उनका ब्यौरा आलमारी के बाहर चस्पा करने को कहा गया है। साथ ही कार्यालय में खराब और निष्प्रयोज्य सामाग्रियों को नियमानुसार विनिष्टिकरण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  स्याकोट में कौजागिरी पूर्णिमा मेले का भव्य शुभारंभ, डोल-झंझार नृत्य ने बांधा समां

उसके बाद जिलाधिकारी ने पूर्ति कार्यालय व जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां ली। पूर्ति विभाग में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि राशन कार्ड के कोई मामले लंबित न रहे तथा खाद्यान्न वितरण प्रणाली पारदर्शिता अपनाई जाय, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। जिला पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न जानकारियां लेते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे बच्चों के लिए पुस्तकों की उपलब्धता रखने के साथ ही शौचालय,पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 2.8 तीव्रता का भूकंप, जिले में नुकसान की सूचना नहीं

निरीक्षण के दौरान सीडीओ आरसी तिवारी,उपजिलाधिकारी मोनिका,जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन, तहसीलदार दलीप सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp