logo

जनपद में अवैध हथियार तस्करी रोकथाम हेतु जिलाधिकारी ने की प्रगति समीक्षा बैठक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में शासन स्तर से निर्गत कार्य योजना के तहत की गई प्रगति की समीक्षा हेतु शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद में हथियारों एवं गोली-बारूद की अवैध तस्करी के उन्मूलन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अवैध तस्करी रोकथाम, आर्म्स अधिनियम एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन, लाइसेंस प्रक्रिया तथा सुरक्षित भंडारण व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

यह भी पढ़ें 👉  वाछम के विद्यालय का हाईस्कूल में हुआ उच्चीकरण, विधायक का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

उन्होंने उपजिलाधिकारियों एवं पुलिस विभाग को जनपद के सभी गन हाउसों का संयुक्त निरीक्षण करने, लाइसेंस संबंधी मामलों में कड़ाई से सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को थानों में जमा शस्त्रों का सत्यापन एवं मिलान करने तथा सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  रामगंगा नदी पर बना 110 मीटर लंबा पुल क्षतिग्रस्त, एक साल बाद भी निर्माण की पहल नहीं,ग्रामीणों में आक्रोश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में हथियारों एवं गोली-बारूद से संबंधित प्रत्येक इकाई में पारदर्शिता, सुरक्षा एवं कड़ाई से निगरानी व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, सभी उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp