logo

बागेश्वर–गिरेछीना मार्ग से दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज सेवा शुरू करने की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: बागेश्वर–गिरेछीना मार्ग से दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर लंबे समय से बस सेवा की आवश्यकता महसूस की जा रही है और कई बार शासन-प्रशासन से इसकी मांग भी की जा चुकी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बागेश्वर बस स्टेशन से गिरेछीना होते हुए दिल्ली तक रोडवेज बस संचालित होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही उत्तराखंड परिवहन निगम को भी अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। ग्रामीणों के अनुसार प्रस्तावित बस सेवा से दो जिले, दो विधानसभा क्षेत्र, चार जिला पंचायत क्षेत्र, आठ क्षेत्र पंचायत तथा लगभग 40–45 ग्राम सभाओं के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अन्य मार्गों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों अधिक खर्च होते हैं। इस अवसर पर प्रधान ज्योति देवी, कमला देवी, हेमा देवी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सैम मंदिर वार्ड में भारी बारिश से रास्ते की दीवार टूटी, सभासद विजय मटियानी ने खुद हटवाया मलबा
Ad Ad
Share on whatsapp