logo

सुरक्षा कर्मी का शव मिला जंगल किनारे,पुलिस जुटी जांच में

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर : कई दिनों से लापता युवक का शव पंतनगर थाना पुलिस ने नगला बाईपास सड़क किनारे जंगल से बरामद किया है।

मृतक एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी के पद में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जल्द मामले की जांच में जुटी, वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।

ज्ञात हो कि, 28 नवंबर से गायब चल रहे युवक नरेंद्र खाती का शव नगला बाईपास टोल प्लाजा के जंगल किनारे से बरामद किया गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  इण्डोर स्टेडियम बागेश्वर में 1 जून से सजेगा 'विशेष बाल योग संस्कार शिविर,बच्चों को सिखाए जाएंगे जीवन जीने के गुर

घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम एविडेंस कलेक्ट में जुटी हुई है, पंतनगर थाना पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। दरअसल लालकुआं कोतवाली क्षेत्र तिवारी नगर बिंदुखत्ता नरेंद्र खाती सिडकुल स्थित एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात था।

यह भी पढ़ें 👉  योग दिवस से पहले बागेश्वर में योग जागरूकता अभियान का आगाज, रेडक्रॉस भवन में सामूहिक योगाभ्यास

28 नवंबर की सुबह वह ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा, परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया, जिसके बाद परिजनों ने थाना पंतनगर में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जांच के दौरान युवक ड्यूटी से निकलकर पंतनगर स्थित मस्जिद के पास लगे एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में जाते हुए कैद हुआ था, लेकिन नगला बाईपास में लगे सीसीटीवी फुटेज में वह दिखाई नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में टनकपुर डिपो की रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, अपनी ही बस के पहिए के नीचे आने से चालक की मौत

थाना पुलिस ने कई बार जंगल और सड़क किनारे कॉम्बिंग कर युवक की तलाश की, साथ ही कई संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें से एक संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने राज खोल दिए, आरोपी की निशानदेही पर नगला बाईपास से कुछ दूरी पर जंगल किनारे पुलिस ने नरेंद्र खाती का शव बरामद किया है, पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp