logo

बागेश्वर के भैरूचौबट्टा में गाड़ी के पास लटका मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने हत्या की जताई आशंका

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के दुगनाकुरी भैरूचौबट्टा क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला है। कल देर रात वाहन के पास लटका मिला युवक का शव। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक को मारकर लटकाया गया है। शव मिलने से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने जांच कर हत्यारों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  खड़िया खदान की खुदाई से पूर्व सैनिक का मकान खतरे में,पूर्व सैनिक संगठन और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बता दे कि बागेश्वर के दुगनाकुरी क्षेत्र के भैरूचौबट्टा में कल देर रात वाहन सख्या Uk02TA1524 मैक्स वाहन के पास क्षेत्र के ही युवक मनोज कुमार पुत्र केसर राम का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर राजस्व पुलिस को सूचना दी। राजस्व उप निरीक्षक जगदीश परिहार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। आज शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में बहे व्यक्ति की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन जारी

ग्रामीणों ने बताया कि युवक का शव गाड़ी की छत से लटका हुआ था।उन्होंने युवक की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि युवक को मारकर लटकाया गया है। शव मिलने से क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत नजर आ रहे है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp