logo

गरुड़ में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, पंचायती चुनाव को लेकर तय हुई चुनावी दिशा

खबर शेयर करें -

गरुड़ (बागेश्वर)। आगामी पंचायती चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को गरुड़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरुड़ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश कोरंगा ने की।

बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करने की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा की सख्ती,नगर अध्यक्ष कवि जोशी को छह माह के लिए किया निलंबित

जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगत डसीला ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आमजन की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार जैसे मामलों में वृद्धि हुई है, जबकि गरीबों की कोई सुध नहीं ली जा रही।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के नवनीत जोशी बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार और गांव में खुशी की लहर

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर कई युवा अब पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बैठक के दौरान नरेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शशांक वर्धन को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को साझा किया और चुनाव की तैयारियों को लेकर सुझाव भी रखे। कार्यकर्ताओं ने पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर से शुरू हुई निर्वाचन आयोग की हरित पहल, बूथों पर लगे पौधे, मतदाताओं ने लिया संरक्षण का संकल्प

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण राम आर्य, प्रकाश रावल, संजय फर्स्वाण, भानु नेगी सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करने का संकल्प लिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp