logo

एनएसयूआई छात्रो की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी, पुलिस का किया पुतला दहन

खबर शेयर करें -

एनएसयूआई छात्रो की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी, पुलिस का किया पुतला दहन

बागेश्वर में एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आपसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओ पर एक तरफा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने पर कांग्रेस लगातार बीजेपी और पुलिस प्रशासन पर हमलावर होती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़िया खदानों को खुलवाने के लिए समर्थन में उतरी कांग्रेस, खनन शुरू कराने की मांग

यूथ कांग्रेस द्वारा विकास भवन तिराहे पर पुलिस प्रशासन और बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा की पुलिस द्वारा सत्ता के दबाव में आकर जल्दबाजी में मुकदमा कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को जेल भेजा है। यह कहीं से कहीं तक न्यायोचित नहीं है। उन्होंने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग पर विकास भवन तिराहे पुतला दहन किया है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रर भुल्लर, ज़िलाध्यक्ष गोकुल परिहार, अंकुर उपाध्याय, छात्र संघ अध्यक्ष कपकोट गणेश कोरंगा, अजय कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

वही एनएसयूआई की तहरीर पर अभाविप कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस का गुस्सा बरकरार है। नाराज कार्यकर्ताओं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार और संजय चन्याल बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कह कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा वह चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, सुनील भंडारी, राजेंद्र टंगड़िया, कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, गीता रावल, विनोद पाठक, राजेंद्र परिहार, सुरेश खेतवाल, मुन्ना पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp